अन्य

बिहार में बढ़ते अपराध के विरोध मे निकल गया कैंडल मार्च 6 महीना से बिहार 40 वर्ष पहले की याद को तरोताजा कर रहा है : बिल्टू सहनी

दरभंगा। जन सुराज पार्टी दरभंगा जिला के द्वारा भरत भूषण तिवारी के फेक एनकांउटर, बेगूसराय रेप कांड एवं फैज अहमद हत्याकांड के न्याय के लिए कैंडल मार्च निकाला गया/ यह कैंडल मार्च आयकर चौक से शुरू होकर टावर पर गांधी मूर्ति के पास छोटी सी सभा कर समापन की गई /कैंडल मार्च के अवसर पर जन सुराज पार्टी के संसदीय प्रभारी बिल्टू सहनी ने कहा 6 महीना से बिहार 40 वर्ष पहले की याद को तरोताजा कर रहा है, पूरा बिहार हत्याकांड, रेप , अराजकता जैसे माहौल में जल रहा है /कोई भी ऐसा दिन नहीं है जिस दिन घटनाएं नहीं हो रही है/ 70% कांड को दबा दिया जाता है/ साथ ही जो कांड उजागर होता है उस कांड के विरुद्ध बोलने वाले को शासन के बल पर दबा दिया जाता है/ उसी अन्याय के खिलाफ जन सुराज पार्टी के द्वारा उचित न्याय मिलने के लिए कैंडल मार्च निकाला गया /इस कैंडल मार्च के द्वारा शासन से अपील किया जा रहा है कि बिहार के लोग शांति से जिए /अराजकता का माहौल पैदा नहीं हो /सुशासन की सरकार रहे लेकिन इसमें अगर कोताही की जाएगी तो हम सभी बिहार वासियों के सहयोग से जैन स्वराज पार्टी आवाज बुलंद करती रहेगी इस अवसर पर प्रदेश महासचिव सुरेंद्र मोहन यादव जी ने सरकार पर तीखी प्रहार किया एवं कहा अन्य के खिलाफ जन स्वराज पार्टी तब तक लड़ती रहेगी जब तक न्याय नहीं मिले वहीं जिला महासचिव मुमताज अंसारी, जिला अध्यक्ष निर्मला मिश्रा, जिला प्रवक्ता अमन चौधरी यादि ने सरकार पर तीखा हमला किया /कैंडल मार्च में बेनीपुर चुनाव संयोजक लाल बाबू यादव ,लक्ष्मण यादव ,जिला सचिव मदनी बद्दू, क्षेत्रीय व्यावसायिक प्रभारी प्रत्यूष पूर्व, शौकत साहब ,अली अकबर सहित कई दर्जन जन सुराज के पदाधिकारी कैंडल मार्च में शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *