अन्य

भरत तिवारी को न्याय दिलाने की मांग को लेकर निकाला गया बिहार सरकार का निकाला अर्थी जुलुस 

दरभंगा। भरत भूषण तिवारी की कथित पुलिस इनकाउंटर में पुलिस के द्वारा किया गया हत्या को लेकर भरत भूषण तिवारी न्याय मंच दरभंगा के द्वारा बिहार सरकार का अर्थी जुलूस निकाला गया।

अर्थी जुलूस दरभंगा के भोगेंद झा चौक से आक्रोशपूर्ण मार्च करते मिर्ज़ापुर चौक पर पहुंचा जहाँ बिहार सरकार के अर्थी को युवा छात्र नेता दीपक झा ने मुखाग्नि देकर जलाया जिसके बाद उन्होंने कहा भरत भूषण तिवारी का हत्या पुलिस के द्वारा किया गया। हमारी मांग है गोली चलाने का आदेश देने वाला और चलाने वाले पुलिस कर्मियों पर हत्या के आरोप में 302 का मुकदमा दर्ज हो, एसपीडी ट्राइल चला कर अभिलम्ब सजा दिया जाए। वरिष्ट युवा नेता डॉ शिशिर झा ने कहा भरत भूषण तिवारी सामाजिक मुद्दों को प्रमुखता से उठा रहा था कलयुग के भगत सिंह था उसकी हत्या को हम लोग जाया नहीं जाने देंगे न्याय मिलेगा नहीं तो आने वाले समय में हमलोग उग्र आंदोलन को मजबूर होंगे जिसकी सारी जिम्मेदारी बिहार सरकार की होगी। समाजसेवी प्रियंका झा ने कहा जिस तरह पुलिस के द्वारा भरत भूषण तिवारी का हत्या किया गया है उससे समाज में भारी आक्रोश है हम समाजसेवी छात्र युवा नेता खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं ना जाने ये तानाशाही निरंकुश पुलिस कब हम लोगों को भी मेंटल घोषित कर ऐसा हत्याकर दे अगर इस मामले का निष्पक्ष जांच और दोषियों पर त्वरित कार्रवाई नहीं हुई तो हम लोग चैन से नहीं बैठेंगे।आयोजकों ने आज भरत भूषण तिवारी न्याय मंच के माध्यम से प्रतीकात्मक अर्थी जुलूस सरकार एवं पुलिस प्रशासन की कार्यशैली के विरोध में तथा दोषियों पर हत्या की मुकदमा दायर करने को लेकर आयोजित की गई।जुलूस के माध्यम से सभी ने एक स्वर में आवाज बुलंद कर मामले में दोषी पुलिसकर्मियों पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 302 के तहत मुकदमा दर्ज करने, निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच कराने तथा पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग उठाई। आयोजकों का आरोप है मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कठोर कार्रवाई आवश्यक है, ताकि आम लोगों का कानून व्यवस्था और न्यायिक प्रक्रिया पर विश्वास बना रहे. जिस से की सामाजिक काम करने वाले व्यक्ति हतोत्साहित नहीं हो। मौके पर समाज के न्यायप्रिय नागरिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, छात्र-युवाओं तथा विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों से बड़ी संख्या में शामिल होकर न्याय की आवाज को मजबूत करने का आह्वान किया गया। आयोजकों ने कहा यह कार्यक्रम न्याय, जवाबदेही और पारदर्शिता की मांग को लेकर आयोजित किया गया है, सभी जागरूक नागरिकों से इसमें सहभागिता दी हैं। कार्यक्रम में शामिल होने वाले लोगों निम्लिखित रूप से रौशन कुमार झा, पप्पू चौधरी गिरीश झा, विभूति झा, मुकेश सहनी, दीपू सूरी, दिनेश गंगानी, संबल झा, राघवेन्द्र झा,कुणाल पांडे मनीष कुमार झा गिरधर गोपाल, क्रांति सिंह सुनील कुमार झा, श्याम सुंदर झा, राहुल कुमार झा, सुदर्शन झा, शिवा यादव बादल रामनाथ पंजियार अनिल झा , बिट्टू कुमार झा,यादव, मनिया सुरभे बिट्टू, आशीष कुमार मिश्रा सिरधर ठाकुर, प्रवीण चौधरी सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *