
दरभंगा। जन सुराज पार्टी के नेताओं ने की प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया।
प्रेसवार्ता में प्रदेश महासचिव, प्रो. सुरेंद्र मोहन यादव, जन सुराज पार्टी के संसदीय प्रभारी, बिल्टू सहनी,जिला प्रवक्ता अमन चौधरी, सचिव मिलन मधुर एवं पूर्व जिला प्रवक्ता, लक्ष्मण कुमार ने
संवाददाता सम्मेलन को संबोधित किया। इस अवसर पर संवाददाताओं को संबोधित करते हुए बिलटू सहनी ने कहा बिहार और दरभंगा में आए दिन अपराध की घटनाएं हो रही है। राज्य में हत्या लूट बलात्कार जैसे संगीन अपराध हो रहा है मुख्यमंत्री जब से सम्राट चौधरी बने हैं अपराध की घटनाओं में बढ़ोतरी देखी गई है।
प्रदेश महासचिव, प्रो. सुरेंद्र मोहन यादव ने कहा आज बिहार में अराजकता चरम सीमा पर पहुंच गया है। जनता को जागरूक होना होगा तभी अन्य की समाप्ति होगी। जनता को भी आगे आना होगा जिसके लिए जन सुराज पार्टी हमेशा जनता के साथ खड़ी रहेगी। आज बिहार में भ्रष्टाचार अपराध की घटनाएं बढ़ गई है। आए दिन अपराध की घटना हो रही है और सरकार का अपराधियों पर नियंत्रण नहीं रहा। जन सुराज पार्टी दरभंगा जिला द्वारा भरत भूषण तिवारी के फेक एनकांउटर, बेगूसराय रेप कांड एवं फैज अहमद हत्याकांड की निंदा करते है। श्री बिल्टू ने कहा 6 महीना से बिहार 40 वर्ष पहले की याद को तरोताजा कर रहा है, पूरा बिहार हत्याकांड, रेप , अराजकता जैसे माहौल में जल रहा।कोई भी ऐसा दिन नहीं है जिस दिन घटनाएं नहीं हो रही है/ 70% कांड को दबा दिया जाता है/ साथ ही जो कांड उजागर होता है उस कांड के विरुद्ध बोलने वाले को शासन के बल पर दबा दिया जाता है। अन्याय के खिलाफ जन सुराज पार्टी सबसे आगे रहेगा।
शासन से अपील किया जा रहा है बिहार के लोग शांति से जिए अराजकता का माहौल पैदा नहीं हो, सुशासन की सरकार रहे लेकिन इसमें अगर कोताही की जाएगी तो हम सभी बिहार वासियों के सहयोग से जैन स्वराज पार्टी आवाज बुलंद करती रहेगी।
