राष्ट्रीय

देश के 15 राज्यों में अगले कुछ घंटों में आंधी-तूफान और भारी बारिश का अलर्ट; 70 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, जानें अपने शहर का हाल

डेस्क:देश में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के रफ्तार पकड़ने के साथ ही मौसम का मिजाज तेजी से बदलने लगा है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department) यानी आईएमडी (IMD) ने शनिवार को देश के 15 राज्यों में अगले 10 घंटों के भीतर तेज आंधी-तूफान और गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है. इस दौरान कुछ राज्यों में 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से विनाशकारी हवाएं चलने की भी चेतावनी दी गई है. मौसम विभाग के अनुसार, 23 जून से दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, महाराष्ट्र, तेलंगाना और छत्तीसगढ़ में बारिश की गतिविधियों में भारी तेजी आएगी. इसके अलावा पूर्वोत्तर भारत के कई राज्यों में अगले सप्ताह तक मूसलाधार बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *