राष्ट्रीय

पश्चिम बंगाल दिवस’ पर पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं; प्रगति और समृद्धि के लिए की प्रार्थना

डेस्क:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने शनिवार को ‘पश्चिम बंगाल दिवस’ (West Bengal Day) यानी पश्चिमबंग दिवस (Paschimbanga Divas) के खास मौके पर राज्य के नागरिकों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं. सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर जारी अपने संदेश में प्रधानमंत्री ने बंगाल की समृद्ध विरासत को नमन करते हुए कहा, “मैं पश्चिम बंगाल की प्रगति और वहां के लोगों की समृद्धि के लिए प्रार्थना करता हूं.” प्रधानमंत्री ने देश के इतिहास, साहित्य, कला और विज्ञान में बंगाल के योगदान को रेखांकित किया. उनके साथ ही केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी राज्य के स्थापना दिवस पर बधाई संदेश साझा किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *