राष्ट्रीय

कॉकटेल 2 मूवी प्रिव्यू: दोस्ती, प्यार और भावनाओं के भंवर में फंसी नई पीढ़ी की कहानी

डेस्क:साल 2012 में रिलीज हुई फिल्म ‘कॉकटेल’ ने आधुनिक रिश्तों और प्रेम की जटिलताओं को नए अंदाज में बड़े पर्दे पर पेश किया था। अब करीब 14 साल बाद निर्देशक होमी अदजानिया इसी दुनिया को एक नए रूप में दर्शकों के सामने लाने जा रहे हैं। ‘कॉकटेल 2’ भले ही पहली फिल्म का सीधा सीक्वल नहीं है, लेकिन यह उसी भावनात्मक और आधुनिक रिश्तों वाली दुनिया को आगे बढ़ाती नजर आती है।

फिल्म की कहानी तीन दोस्तों, कुणाल, एली और दिया़ के इर्द-गिर्द घूमती है। शुरुआत में एली और दिया की जिंदगी बेहद बेफिक्र और खुशहाल दिखाई देती है। दोनों के बीच गहरी दोस्ती है और वे अपनी दुनिया में मस्त हैं। लेकिन कहानी में मोड़ तब आता है जब कुणाल की एंट्री होती है। इसके बाद तीनों के रिश्तों में भावनात्मक उथल-पुथल शुरू हो जाती है और दोस्ती, प्यार तथा आकर्षण की सीमाएं धुंधली पड़ने लगती हैं।

‘कॉकटेल 2’ को सिर्फ एक रोमांटिक कॉमेडी कहना शायद सही नहीं होगा। ट्रेलर से साफ संकेत मिलता है कि फिल्म रिश्तों के उन पहलुओं को छूने वाली है, जिन पर आमतौर पर मुख्यधारा की बॉलीवुड फिल्मों में कम बात होती है। कहानी में दोस्ती और प्रेम के बीच की महीन रेखा, भावनात्मक असुरक्षा और बदलती इच्छाओं को प्रमुखता से दिखाया गया है। यही वजह है कि फिल्म रिलीज से पहले ही चर्चा का विषय बन गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *