राष्ट्रीय

मिथुन चक्रवर्ती की बेटी दिशानी चक्रवर्ती ने विदेशी बॉयफ्रेंड संग की सगाई, इस दिन करेंगी शादी

डेस्क:बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती के घर जल्द ही शहनाई बजने वाली है। उनकी लाडली बेटी दिशानी चक्रवर्ती ने अपने विदेशी बॉयफ्रेंड माइल्स मैंटजारिस के साथ सगाई कर ली है। दिशानी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर इस खूबसूरत पल की कुछ बेहद रोमांटिक तस्वीरें साझा की हैं, जिन्हें देखकर फैंस और उनके करीबी लगातार कपल को नए सफर की शुभकामनाएं दे रहे हैं।

दिशानी चक्रवर्ती द्वारा शेयर की गई तस्वीरों में प्रपोजल का नजारा किसी फिल्मी सीन जैसा नजर आ रहा है। समंदर के किनारे, ढलते सूरज की रोशनी, चारों तरफ खिले सूरजमुखी के फूल और मोमबत्तियों के बीच माइल्स घुटनों पर बैठकर दिशानी को प्रपोज करते नजर आ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *