अन्य

रोगी कल्याण समिति की समीक्षात्मक बैठक आयुक्त महोदय की अध्यक्षता में हुई डीएमसीएच में मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने पर विशेष जोर

दरभंगा। आयुक्त दरभंगा प्रमंडल, दरभंगा हिमांशु कुमार राय की अध्यक्षता में प्रमंडलीय सभागार में डीएमसीएचके रोगी कल्याण समिति की समीक्षात्मक बैठक हुई।

बैठक में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता,अस्पताल प्रबंधन,आधारभूत संरचना,चिकित्सा संसाधनों की उपलब्धता तथा रोगियों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के संबंध में विस्तृत समीक्षा की गई।

बैठक के प्रारंभ में आयुक्त ने डीएमसीएच अधीक्षक से सुपर स्पेशलिटी अस्पताल की वर्तमान स्थिति,संचालन व्यवस्था के सम्बन्ध में फीडबैक लिया। समीक्षा के दौरान बताया डीएमसीएच के अधीक्षक ने बताया अस्पताल में कुल आठ विभागों के संचालन का लक्ष्य है,जिनमें वर्तमान में छह विभाग कार्यरत हैं। उन्होंने संबंधित डॉक्टर को स्पष्ट निर्देश दिया रोगियों की ईलाज, दवा वितरण,चिकित्सीय सुविधा आदि लापरवाही करने वाले डॉक्टर, कर्मियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। आयुक्त ने निर्देश दिया कि सुपर स्पेशलिटी अस्पताल के पूर्ण संचालन के लिए आवश्यक चिकित्सकों, स्वास्थ्यकर्मियों, उपकरणों एवं अन्य संसाधनों की विस्तृत सूची तैयार कर शीघ्र उपलब्ध करायें। उन्होंने अधीक्षक डीएमसीएच को निर्देशित किया 1 जुलाई से सुपर स्पेशलिटी अस्पताल को सभी आठ विभागों को पूर्ण रूप से संचालित करना सुनिश्चित करें।

आयुक्त ने अस्पताल परिसर में सभी आवश्यक स्थानों पर स्पष्ट साइनेज लगाने का निर्देश दिया, ताकि मरीजों एवं उनके परिजनों को संबंधित शाखाओं/ ईलाज स्थलो तक पहुंचने में किसी प्रकार की कठिनाई नहीं हो। उन्होंने ट्रामा सेंटर को सभी आवश्यक संसाधनों एवं व्यवस्थाओं के साथ लगातार कार्यशील बनाए रखने का निर्देश दिया,ताकि दुर्घटना अथवा आपात स्थिति में आने वाले मरीजों को त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराकर घायलों की जीवन रक्षा की जा सके सकें। ट्रॉमा सेंटर की जानकारी सभी थाना अध्यक्षों को देने का निर्देश आयुक्त महोदय ने अधीक्षक/ सचिव को दिया। इसके अतिरिक्त एंबुलेंस सेवा,चालक उपलब्धता, अल्ट्रासाउंड, सीटी स्कैन एवं एक्स-रे जैसी जांच सुविधाओं की भी समीक्षा की गई। अस्पताल परिसर में व्यापक स्तर पर सीसीटीवी कैमरा लगाने,पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था ,पेयजल शौचालय आदि आधारभूत सुविधा उपलब्ध कराने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए। इसके अलावे, मरीजों के साथ आने वाले अटेंडेंट के लिए उचित व्यवस्था तथा सुरक्षा गार्ड की उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

उन्होंने विशेष रूप से साफ-सफाई को प्राथमिकता देते हुए अस्पताल परिसर एवं वार्डों में स्वच्छ वातावरण बनाए रखने पर बल दिया। बैठक में डीएमसीएच एवं सुपर स्पेशलिटी अस्पताल परिसर में जलजमाव की समस्या नहीं रहने देने का निर्देश दिया। इसके लिए नालों की नियमित सफाई कराने, नगर आयुक्त,महापौर एवं बुडको के अभियंताओं के साथ समन्वय बैठक आयोजित करने का निर्देश दिया गया। आयुक्त ने ब्लड बैंक को पूरी सक्रियता के साथ संचालित रखने तथा उपलब्ध सरकारी संसाधनों का उपयोग मरीजों के बेहतर उपचार हेतु सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के निर्धारित मानकों के अनुरूप अस्पताल परिसर में स्वच्छ पेयजल, पर्याप्त प्रकाश एवं अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने पर बल दिया। बैठक में जिला पदाधिकारी दरभंगा श्री कौशल कुमार ने निर्देश दिया कि मरीजों को आवश्यकता के अनुरूप सभी प्रकार की दवाएं अस्पताल से ही सुलभ कराई जाएं तथा उन्हें बाहर से दवा खरीदने की आवश्यकता न पड़े। आयुक्त ने सभी वार्डों एवं विभागों का नियमित औचक निरीक्षण करने का निर्देश दिया ताकि रोगियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराई जा सके। साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि लापरवाही एवं अनुपस्थित पाए जाने वाले डॉक्टरों, एएनएम तथा जीएनएम नर्सिंग कर्मियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

बैठक में महापौर अंजुम आरा,उपनिदेशक खाद्य, सुशील कुमार मिश्रा, प्राचार्य डीएमसीएच, अधीक्षक डीएमसीएच, उप निदेशक जनसंपर्क, सत्येंद्र प्रसाद, गायनकोलॉजिस्ट, विभागाध्यक्ष मेडिसिन सहित संबंधित डॉक्टर, पदाधिकारी आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *