नई दिल्ली, 12 जून 2026: भारत के दिग्गज निशानेबाज और प्रसिद्ध कोच Jaspal Rana का शुक्रवार को 49 वर्ष की आयु में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। उनके अचानक निधन से खेल जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।
जानकारी के अनुसार, म्यूनिख में आयोजित आईएसएसएफ विश्व कप से भारतीय टीम के साथ लौटते समय उड़ान के दौरान उनकी तबीयत बिगड़ गई थी। दिल्ली पहुंचने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां हृदय में ब्लॉकेज पाए जाने के बाद स्टेंट लगाया गया। हालांकि, उपचार के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका।
जशपाल राणा भारतीय निशानेबाजी के सबसे सफल खिलाड़ियों में गिने जाते थे। उन्होंने एशियाई खेलों में भारत के लिए 8 पदक जीते, जिनमें 4 स्वर्ण पदक शामिल हैं। खिलाड़ी के रूप में शानदार करियर के बाद उन्होंने कोचिंग की जिम्मेदारी संभाली और कई युवा निशानेबाजों को अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाया।
भारत की स्टार शूटर Manu Bhaker की सफलता में भी उनका महत्वपूर्ण योगदान माना जाता है। उनके मार्गदर्शन में मनु भाकर ने 2024 ओलंपिक में दो ऐतिहासिक कांस्य पदक जीते थे।
खेल और खिलाड़ियों के विकास में उनके योगदान को देखते हुए भारत सरकार ने उन्हें 2020 में प्रतिष्ठित द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित किया था। जशपाल राणा का निधन भारतीय खेल जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति माना जा रहा है।
आशुतोष झा

