अन्य

शिवनारायण झा एवं महेंद्र राम को राष्ट्रीय संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार के लिए चयन किया जाना मिथिला के लिए गर्व का विषय : डा गोपाल जी ठाकुर

दरभंगा। भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय द्वारा वर्ष 2024 एवं 2025 के लिए घोषित प्रतिष्ठित संगीत नाटक अकादमी फेलोशिप, अकादमी रत्न,संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार, उस्ताद बिस्मिल्लाह खान युवा पुरस्कार के लिए चयनित सभी कलाकारों की घोषणा पर भाजपा सांसद सह लोकसभा के सचेतक डा गोपाल जी ठाकुर ने प्रसन्नता व्यक्त की है, इसे मिथिला सहित संपूर्ण बिहार के लिए गौरव का विषय बताया है। सांसद डा ठाकुर ने राष्ट्रीय पुरस्कारों के लिए घोषित उम्मीदवारों का बधाई देते हुए कहा बिहार के लिए यह गर्व का विषय है वरिष्ठ अभिनेता सुरेश कुमार हज्जू,नाट्य निर्देशक शिव नारायण झा,लोक कलाकार महेन्द्र राम को संगीत नाटक अकादमी के राष्ट्रीय पुरस्कारों के लिए चुना गया है जबकी युवा पीढ़ी का प्रतिनिधित्व करते हुए रंगकर्मी रोहित चन्द्रा एवं लोक गायिका मनीषा श्रीवास्तव को उस्ताद बिस्मिल्लाह खान युवा पुरस्कार के लिए चयन किया गया है जो गर्व का विषय है। सांसद ने केंद्र सरकार के इस पहल की सराहना करते हुए कहा यह सम्मान न केवल कलाकारों की प्रतिभा, समर्पण का गौरवपूर्ण सम्मान है,बल्कि बिहार की समृद्ध कला एवं सांस्कृतिक परंपरा की राष्ट्रीय स्तर पर पहचान का भी प्रतीक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *