अन्य

केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव करेंगे प्रेसवार्ता

दरभंगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में 13 जून (शनिवार) को जिला अतिथि गृह, दरभंगा में एक महत्वपूर्ण प्रेसवार्ता आयोजित की जाएगी।

जिला मीडिया प्रभारी

भाजपा दरभंगा पश्चिमी, मुकुंद चौधरी ने बताया

की बिहार सरकार के सहकारिता मंत्री, रामकृपाल यादव मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे।प्रेसवार्ता के माध्यम से केंद्र सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों,जन कल्याणकारी योजनाओं, गरीब कल्याण, आधारभूत संरचना विकास,कृषि,महिला सशक्तिकरण,युवा कल्याण,आत्मनिर्भर भारत की दिशा में किए गए कार्यों की विस्तृत जानकारी साझा की जाएगी। केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा जनहित में संचालित योजनाओं और विकास कार्यों पर भी चर्चा की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *