राष्ट्रीय

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मंत्रियों संग साढ़े चार घंटे तक मंथन करने के बाद लिये कई बड़े फैसले

डेस्क:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में गुरुवार को नई दिल्ली के सेवा तीर्थ में मंत्रिपरिषद की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई, जो लगभग साढ़े चार घंटे तक चली। इस बैठक में सरकार की ओर से प्रशासनिक सुधार, जनसुविधा, आर्थिक मजबूती और विकसित भारत 2047 के लक्ष्य को लेकर व्यापक चर्चा की गई। बैठक में नीति आयोग के सदस्य राजीव गौबा की अगुवाई वाली समिति की सिफारिशों की भी समीक्षा की गई, जिनका उद्देश्य देश में अनावश्यक नियमों और प्रक्रियाओं को कम करके शासन व्यवस्था को अधिक सरल और प्रभावी बनाना है। प्रधानमंत्री मोदी ने बैठक में स्पष्ट संदेश दिया कि सरकार का काम लोगों के जीवन में अनावश्यक हस्तक्षेप करना नहीं, बल्कि जरूरत के समय उनकी सहायता करना होना चाहिए। उन्होंने मंत्रियों और वरिष्ठ अधिकारियों से कहा कि ऐसे सुधारों पर ध्यान दिया जाए, जिनसे आम नागरिकों का जीवन आसान बने और कारोबार करने में आने वाली दिक्कतें कम हों। उन्होंने यह भी कहा कि विकसित भारत 2047 केवल नारा नहीं, बल्कि देश का संकल्प है और इसे मिशन भावना के साथ पूरा करना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *