राष्ट्रीय

बकरीद से पहले दिल्ली सरकार की सख्त चेतावनी! प्रतिबंधित जानवरों की कुर्बानी और खुले में कचरा फेंकने पर दर्ज होगी FIR, जारी हुई गाइडलाइंस

डेस्क:आगामी बकरीद (ईद-उल-अजहा) के त्योहार को ध्यान में रखते हुए दिल्ली सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी में कानून-व्यवस्था, स्वच्छता और सार्वजनिक सुरक्षा बनाए रखने के लिए बेहद कड़े निर्देश जारी किए हैं। चांद दिखने के आधार पर इस बार बकरीद का त्योहार 27 मई को मनाए जाने की उम्मीद है। त्योहार से पहले दिल्ली सरकार के मंत्री कपिल मिश्रा ने स्पष्ट कर दिया है कि जानवरों की अवैध कुर्बानी देने या नियमों का उल्लंघन कर कचरा फैलाने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और उनके खिलाफ सीधे आपराधिक मामले दर्ज किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *