अन्य

अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ ने हड़ताली कर्मचारियों के समर्थन में राष्ट्रीय स्तर पर जिला मुख्यालय में किया प्रदर्शन हरियाणा राज्य के नगर पालिका कर्मचारी संविदा ठेका पर कार्यरत कर्मचारी को स्थाई की जाए : फूल कुमार झा

दरभंगा। अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर हरियाणा राज्य के अंतर्गत नगर पालिका कर्मचारी अग्निशमन विभाग के कर्मचारी 8 अप्रैल एवं 1 मई 2026 से अपनी मांगों की प्राप्ति के लिए अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। हरियाणा राज्य सरकार द्वारा उनके मांगों के प्रति गंभीर नहीं है। फल स्वरुप अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ ने हड़ताली कर्मचारियों के समर्थन में राष्ट्रीय स्तर पर जिला मुख्यालय में प्रदर्शन कर एक जुटता प्रदर्शित करने का निर्णय लिया। निर्णयानुसार बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ दरभंगा ने हरियाणा राज्य के नगर पालिका फायर ब्रिगेड कर्मिओ के हड़ताल के समर्थन में जिला मुख्यालय में प्रदर्शन किया। इस अवसर पर महासंघ के उपाध्यक्ष अश्वनी कुमार झा की अध्यक्षता में रैली किया गया। रैली को संबोधित करते हुए बिहार राज्य राजपत्रित कर्मचारी महासंघ के जिला मंत्री फूल कुमार झा ने कहा हरियाणा राज्य के नगर पालिका कर्मचारी संविदा ठेका पर कार्यरत कर्मचारी को स्थाई करने, फायर ब्रिगेड के कर्मचारी अग्निकांड में रोकने के दरमियान निधन हो जाता हैं उन्हें पुलिस बल के समान एक करोड़ का मुआवजा अनुदान का भुगतान नहीं किया जाता है नगर पालिका कर्मचारी संविदा पर नियुक्त है उनका सेवा स्थाई करने की मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर है उनका मांग सरकार जल्द पूरा करते हुए शीघ्र हड़ताल समाप्त कराई जाए| दरभंगा जिला के अराजपत्रित कर्मचारी भी हरियाणा के हड़ताली कर्मी के साथ हैं | इस अवसर पर मोहम्मद ईशा खां, फकीरा पासवान, हरे राम झा, शिवजी मोची, रितेश कुमार, बटोही पासवान, प्रेम सागर झा, परमेश्वर राम आदि ने विचार व्यक्त किया|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *