राष्ट्रीय

एनआईए ने आईएसआईएस से जुड़ी साजिश मामले में डॉक्टर, दो अन्य के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया

डेस्क:राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (NIA) ने आईएसआईएस (ISIS) से जुड़ी एक बेहद खतरनाक और सनसनीखेज साजिश का पर्दाफाश किया है। एनआईए ने एक डॉक्टर और उसके दो सहयोगियों के खिलाफ अहमदाबाद की विशेष अदालत में आरोपपत्र (Charge Sheet) दाखिल किया है। इन पर सार्वजनिक स्थानों पर ‘जैविक जहर’ (Biological Poison) का इस्तेमाल कर बड़े पैमाने पर आतंक फैलाने की साजिश रचने का गंभीर आरोप है।एक आधिकारिक बयान से यह जानकारी प्राप्त हुई। बयान में कहा गया है कि आरोपियों के खिलाफ गुजरात के अहमदाबाद स्थित एक विशेष एनआईए अदालत में आरोप पत्र दाखिल किया गया है। आरोपियों की पहचान हैदराबाद के डॉ. सैयद अहमद मोहिउद्दीन और उत्तर प्रदेश के सह-आरोपी आज़ाद तथा मोहम्मद सुहेल के रुप में हुई है। एनआईए के बयान के अनुसार, आरोपियों ने इस्लामिक स्टेट से जुड़े अपने-अपने विदेशी आकाओं के मार्गदर्शन में काम करते हुए, समन्वित तरीके से उन भोले भाले युवाओं की भर्ती की, जिन्हें जिहाद का समर्थन करने और प्रतिबंधित हथियारों तथा बायोटेररिज्म’ के ज़रिए आतंक फैलाने के लिए कट्टरपंथी बनाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *