मनोरंजन

सलमान खान–करीना कपूर की सुपरहिट जोड़ी फिर करेगी धमाकेदार वापसी? फिल्म को लेकर बड़ा अपडेट

डेस्क: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान(Bollywood superstar Salman Khan) और अभिनेत्री करीना कपूर खान(actress Kareena Kapoor Khan) एक बार फिर(once again) बड़े पर्दे पर (big screen)साथ नजर आ सकते हैं।
क्या है पूरा अपडेट?
रिपोर्ट्स के अनुसार, यह एक हाई-प्रोफाइल सुपरहीरो प्रोजेक्ट है जिसमें सलमान खान मुख्य भूमिका निभाने वाले हैं। बताया जा रहा है कि इस फिल्म में सलमान एक उम्रदराज सुपरहीरो के किरदार में नजर आएंगे, जो एक बार फिर एक्टिव मोड में लौटता है और एक बड़े मिशन में फंस जाता है।
करीना कपूर की एंट्री पर चर्चा
इसी फिल्म के लिए अब करीना कपूर खान का नाम भी सामने आया है। कहा जा रहा है कि सलमान खान ने खुद करीना से इस प्रोजेक्ट को लेकर बातचीत की है। हालांकि अभी तक मेकर्स या करीना की तरफ से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
अगर यह कास्ट फाइनल होती है तो यह दोनों की साथ में पांचवीं फिल्म होगी। इससे पहले यह जोड़ी बॉडीगार्ड, बजरंगी भाईजान, मैं और मिसेज खन्ना और क्योंकि जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी है।
प्रोडक्शन और शूटिंग प्लान
इस फिल्म को सलमान के जीजा अतुल अग्निहोत्री और मैत्री मूवी मेकर्स मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, शूटिंग 2026 के अंत तक शुरू हो सकती है और फिल्म 2027 में रिलीज होने की संभावना है।
सलमान का सुपरहीरो अवतार
फिल्म में सलमान का किरदार काफी अलग और दमदार बताया जा रहा है। कहानी में वह एक ऐसे सुपरहीरो होंगे जो लंबे समय बाद फिर से एक्टिव होते हैं और नई चुनौतियों का सामना करते हैं।

वर्क फ्रंट अपडेट
वर्क फ्रंट पर सलमान खान कई बड़े प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे हैं, जिनमें साउथ डायरेक्टर की एक बड़ी फिल्म भी शामिल है। वहीं उनकी पिछली फिल्म सिकंदर बॉक्स ऑफिस पर उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पाई थी।फिलहाल इस सुपरहीरो फिल्म को लेकर फैंस में काफी उत्साह है और सभी को ऑफिशियल कास्टिंग अनाउंसमेंट का इंतजार है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *