उत्तर प्रदेश

अश्लील रील देख 15 वर्षीय किशोर ने पार की हैवानियत की हद, 10 साल की बच्ची से किया दुष्कर्म, आरोपी हिरासत में

डेस्क: यूपी के शाहजहांपुर जिले में ‘इंस्टाग्राम’ पर अश्लील रील देखने के बाद 10 साल की बच्ची से कथित तौर पर दुष्कर्म करने के आरोप में एक किशोर को हिरासत में लिया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) दीक्षा भवरे ने बताया कि सिधौली थाना क्षेत्र के एक गांव की निवासी बच्ची गुरुवार को अपने घर में अकेली थी तभी गांव का ही रहने वाला 15 वर्षीय किशोर उसके घर पहुंचा और उसे एक कमरे में ले जाकर कथित रूप से दुष्कर्म किया। उन्होंने बताया कि घटना के समय बच्ची के माता-पिता भैया दूज के अवसर पर अपनी बेटी की ससुराल गए हुए थे, जबकि उसकी छोटी बहन पड़ोस के घर में गई थी।

दीक्षा भवरे के अनुसार, माता-पिता के घर लौटने पर बच्ची ने उन्हें घटना की जानकारी दी। इसके बाद गुरुवार को पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की। उन्होंने कहा, ”पूछताछ के दौरान आरोपी किशोर ने पुलिस को बताया कि वह इंस्टाग्राम पर अश्लील रील देखता है जिससे प्रेरित होकर उसने कथित घटना को अंजाम दिया।” पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और पीड़िता को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए भेजा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *