उत्तर प्रदेश

बेजुबानों पर क्रूरता! 40 मुर्गों को जहर देकर मार डाला, 2 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज

डेस्क: यूपी के बलिया जिले के गड़वार थाना क्षेत्र में मुर्गो को कथित रूप से जहर देकर मार डालने के मामले में दो लोगों के विरुद्ध नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि पीड़ित पक्ष की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। शिकायत के अनुसार गड़वार गांव में अलीमुद्दीन बुधवार रात अपने रिश्तेदार वसीम के मुर्गी फार्म पर सोया हुआ था। शिकायत के अनुसार इसी दौरान आरोपी मेराज खान और दानिश खान आए और उन्होंने कथित तौर पर 40 मुर्गों को जहर दे दिया जिससे उनकी मौत हो गई।

इस मामले में मेराज और दानिश के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 325 (जीव जंतुओं के प्रति क्रूरता) में नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है। थाना प्रभारी हितेश कुमार ने बताया कि पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *