नई दिल्ली

दिल्ली: दस्तावेज की जांच के लिए रोके जाने पर गुस्साया टेम्पो चालक, लगा दी आग

डेस्क: पूर्वी दिल्ली में गाजीपुर बॉडर के पास बृहस्पतिवार सुबह दस्तावेज जांच के लिए यातायात पुलिस द्वारा रोके जाने पर एक व्यक्ति ने अपने ही टेंपो में कथित तौर पर आग लगा दी और बाद में उसे तलवार और काला झंडा लहराते हुए देखा गया। पुलिस सूत्रों यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि घटना सुबह करीब 8.30 बजे हुई जब यातायात कर्मियों ने माल वाहक को रोका और उसके चालक से वाहन के दस्तावेज दिखाने को कहा। पुलिस सूत्रों ने बताया कि रोके जाने से नाराज व्यक्ति कथित तौर पर वाहन से बाहर आया, उसने ज्वलनशील पदार्थ निकाल कर टेम्पो में आग लगा दी।
घटना के एक कथित वीडियो में वाहन से आग की लपटें निकलती दिख रही हैं, जबकि व्यक्ति हाथों में तलवार और काला झंडा लिए हुए दिखाई दे रहा है। उसे हथियार लहराते हुए इलाके में यातायात बाधित करते हुए भी देखा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *