
दरभंगा। पब्लिक स्कूल लालबाग
दरभंगा के तत्वावधान में विश्व प्रेस दिवस के अवसर पर स्कूली बच्चों के बीच संभाषण प्रतियोगिता का हुआ आयोजन। संभाषण का विषय ‘वाक् स्वतंत्रता का हमारे जीवन में महत्व’ था। आयोजित कार्यक्रम का उदघाटन स्कूल के सचिव एवं मुख्य अतिथि, डॉ. बी. के. मिश्रा द्वारा किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि, डॉ. मिश्रा ने बच्चों, अभिभावकों एवं शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा यह दिन स्वतंत्र और निष्पक्ष रूप से बोलने, लिखने और विभिन्न माध्यमों से
अपने मनोभावों को व्यक्त करने की आजादी के लिए खास रूप से महत्वपूर्ण है। उन्होंने आगे कहा देश की आजादी के बाद हमारे संविध
न निर्माताओं ने इसकी इयत्ता को समझा और हमारे संविधान में इस अधिकार को सम्मिलित किया। कार्यक्रम के गेस्ट ऑफ ऑनर पब्लिक स्कूल बेला के प्राचार्य डॉ. राजा राम चौरसिया ने कहा
वाक स्वतंत्रता एक अधिकार के साथ-साथ जिम्मेदारी भी है। वर्चुअल संवाद में स्कूल निदेशक राहुल मिश्रा ने कहा ष्शब्द सिर्फ अभिव्यक्त ही नहीं करते, अपित असर छोड़ते
इसके पूर्व स्कूल के प्राचार्य डॉ.
यू. के. सिंह ने आगत अतिथियो के स्वागत में संभाषण दिया। प्रतियोगिता के दूसरे राउंड
में सुकृति, श्रेया, इकरा, इल्मा, ईशान, वैभवी, आरजू, कोमल, आकांक्षा, तेजस्वी, रीवा और
अभिषेक का चयन किया गया था। फाइनल राउंड में हिन्दी संभाषण में कोमल- प्रथम; आरजू-द्वितीय और आकांक्षा को तृतीय पुरस्कार
प्राप्त हुआ। अंग्रेजी-संभाषण में इकरा प्रथमः इल्मा द्वितीय तथा ईशान तृतीय स्थान पर रहे। सभी पुरस्कार विजेताओं को मुख्य अतिथि
सह विद्यालय सचिव डॉ. बी. के. मिश्रा ने सर्टिफिकेट, मेडल और मोमेन्टो देकर सम्मानित
किया। कार्यक्रम का संयोजन, प्रतिभा, कविता,अनामिका ने व संचालन प्रभाष मिश्रा ने किया। धन्यवाद ज्ञापन मुकुंद पाठक ने
किया। इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएँ उपस्थित रहे।
