खेल

NZ vs IND: गेंद लगते ही टूट गई विराट कोहली की घड़ी की स्ट्रैप, अंपायर ने ढूंढकर दिया पिन; Video

डेस्क: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे मुकाबले में विराट कोहली ने अपनी शानदार बल्लेबाजी से खूब सुर्खियां बटोरीं। हालांकि, ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेले गए इस मुकाबले के दौरान एक मजेदार घटना भी देखने को मिली। भारतीय पारी के 17वें ओवर में कोहली अपनी घड़ी को लेकर परेशान हो गए, जिसके बाद अंपायर ने उनकी मदद की।

गेंद लगने से टूट गई घड़ी की स्ट्रैप
यह घटना न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज नाथन स्मिथ के ओवर में हुई। उनकी एक गेंद विराट कोहली की घड़ी से टकरा गई, जिससे उसकी स्ट्रैप टूट गई। कोहली ने तुरंत घड़ी उठाई, लेकिन उसे दोबारा पहनने के लिए जरूरी पिन नहीं मिल रहा था। इसके बाद वह मैदान पर पिन तलाशते नजर आए।
अंपायर ने ढूंढकर दिया घड़ी का पिन
जब विराट कोहली को काफी तलाश करने के बाद भी पिन नहीं मिला, तो मैदानी अंपायर उनकी मदद के लिए आगे आए। अंपायर ने घड़ी का पिन ढूंढकर कोहली को दे दिया। इसके बाद कोहली के चेहरे पर राहत और खुशी साफ नजर आई। उन्होंने दर्शकों की तरफ इशारा किया, जिसके बाद स्टेडियम में मौजूद फैंस ने जोरदार तालियों और शोर के साथ प्रतिक्रिया दी।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ कोहली का रिएक्शन
घड़ी का पिन मिलने के बाद विराट कोहली का खुश होने वाला अंदाज कैमरे में कैद हो गया। मैच का यह छोटा सा वाकया अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। फैंस को कोहली का यह मजेदार रिएक्शन काफी पसंद आ रहा है। मैदान पर अपने आक्रामक अंदाज के लिए मशहूर किंग कोहली का यह अलग रूप देखने को मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *