राष्ट्रीय

राजस्थान के टोंक में कार से 150 किलो अमोनियम नाइट्रेट बरामद, दो लोग गिरफ्तार

डेस्क :राजस्थान के टोंक जिले की पुलिस ने एक कार से 150 किलोग्राम विस्फोटक सामग्री, 200 कारतूस और सेफ्टी फ्यूज तार के छह बंडल जब्त कर दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में संकेत मिले हैं कि यह विस्फोटक सामग्री अरावली क्षेत्र में […]

राष्ट्रीय

2026 में पश्चिम बंगाल में ‘खेला शेष’, BJP सांसद बिस्टा का दावा:अमित शाह की रणनीति लाएगी परिवर्तन

डेस्क :भाजपा सांसद राजू बिस्ता ने बुधवार को कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की पश्चिम बंगाल की हालिया यात्रा महत्वपूर्ण थी, और उन्होंने जोर देकर कहा कि राज्य में जीत हासिल करना न केवल बंगाल के लिए बल्कि पूरे देश के लिए महत्वपूर्ण है। एएनआई से बात करते हुए बिस्ता ने कहा कि […]

राष्ट्रीय

मणिपुर के चुराचंदपुर में एम्बुलेंस नदी में गिरी, दो लोगों की मौत

डेस्क :मणिपुर के चुराचंदपुर जिले में एक एम्बुलेंस के नदी में गिरने से उसमें सवार दो लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार रात को जब एम्बुलेंस मोरेह से चुराचंदपुर लौट रही थी तभी तेजांग गांव के पास इंफाल नदी में गिर गई। उन्होंने बताया […]

राष्ट्रीय

ठाणे जिले में पुलिस ने दो भाइयों के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज किया

डेस्क :महाराष्ट्र के ठाणे जिले में पुलिस ने दो भाइयों के खिलाफ एक महिला के साथ लगभग सात साल तक बलात्कार करने के आरोप में मामला दर्ज किया है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि 22 वर्षीय गृहिणी ने हाल में नयी दिल्ली में पुलिस से संपर्क किया, जहां […]

राष्ट्रीय

पत्नी के मायके से वापस न आने की वजह से युवक ने खुदकुशी की

डेस्क :बलिया जिले के बैरिया थाना क्षेत्र में 22 वर्षीय युवक ने पत्नी के मायके से वापस न आने को लेकर कथित रूप से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान फतरे राय के टोला निवासी बिरज कुमार यादव के तौर पर हुई है […]

राष्ट्रीय

दिल्ली में 10 करोड़ रुपये से अधिक की Heroin जब्त; दो गिरफ्तार

डेस्क :दिल्ली पुलिस ने नशे के अंतरराज्यीय तस्कर गिरोह से ताल्लुक रखने के संदेह में दो लोगों को गिरफ्तार किया है और दो किलो हेरोइन बरामद किया है। बरामद मादक पदार्थ की कीमत अतरराष्ट्रीय बाजार में दस करोड़ रुपये आंकी गयी है। एक अधिकारी ने बुधवार को इसकी जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि दोनों […]

राष्ट्रीय

दिल्ली : मां और भाई की हत्या के जुर्म में व्यक्ति को उम्रकैद

डेस्क :दिल्ली की एक अदालत ने 2019 में अपनी मां और भाई की हत्या के जुर्म में एक व्यक्ति को दोषी ठहराया है और उसे आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आरोपी सुनील अरोड़ा को 19 दिसंबर को द्वारका की एक अदालत […]

राष्ट्रीय

एक उत्तर भारतीय और 2 मुस्लिम उम्मीदवार, राज ठाकरे ने 53 प्रत्याशियों का किया ऐलान

डेस्क :राज ठाकरे की महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनएस) ने मंगलवार को 2026 के मुंबई नगर निगम चुनावों के लिए अपने 53 उम्मीदवारों की सूची जारी की। इस चुनाव में एमएनएस और शिवसेना ठाकरे गुट गठबंधन में हैं। सूची में एक उत्तर भारतीय और दो मुस्लिम उम्मीदवार शामिल हैं। बाकी सभी उम्मीदवार मराठी भाषी हैं। महाराष्ट्र […]

राष्ट्रीय

भारत-पाक युद्ध हमने रुकवाया…चीन के दावे पर भड़की कांग्रेस, कहा- हमारी राष्ट्रीय सुरक्षा का मज़ाक बना दिया

डेस्क :कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने चीन के विदेश मंत्री वांग यी द्वारा भारत-पाकिस्तान गतिरोध में मध्यस्थता करने के दावे के बाद केंद्र पर तीखा हमला करते हुए इसे नई दिल्ली की राष्ट्रीय सुरक्षा के साथ “मजाक” बताया। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा बार-बार यह दावा करने के बाद कि वाशिंगटन ने भारत और पाकिस्तान […]

राष्ट्रीय

दिल्ली हवाई अड्डे पर एक यात्री की जींस के अंदर छिपाकर रखा गया लगभग 200 ग्राम सोना जब्त

डेस्क :सीमा शुल्क विभाग ने मंगलवार को बताया कि इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (आईजीआई) हवाई अड्डे पर एक यात्री की जींस में छिपाकर रखा गया लगभग 200 ग्राम सोना जब्त किया गया है। विभाग ने बताया कि यात्री को सोमवार को रियाद से आने के बाद रोका गया। सामान कीजांच के दौरान कोई संदिग्ध चीज नहीं […]