राष्ट्रीय

19 राज्यों में आंधी-तूफान, मप्र में 13 की मौत, बिहार में 200 करोड़ से बना पुल गिरा

डेस्क: कई राज्यों में पिछले 24 घंटों में बिहार उत्तरप्रदेश, हरियाणा, राजस्थान, पंजाब, चंडीगढ़ सहित 19 राज्यों में भारी आंधी तूफान के साथ बारिश हो रही है। मध्यप्रदेश में जहां आंधी-तूफान के चलते 13 लोगों की मौत हुई तो वहीं सीहोर, भोपाल, नर्मदापुरम, रायसेन, बालाघाट सहित 12 जिलों में तेज हवाओं और बारिश के चलते कई बिजली के पोल उखड़ गए, जबकि बाहर रखा अनाज भी भीग गया ।

बिहार में फिर गिरा 200 करोड़ से बना पुल
भागलपुर। बिहार के भागलपुर में गंगा नदी पर बने विक्रमशिला ब्रिज का एक हिस्सा अचानक टूटकर नदी में गिर गया। हालांकि वहां मुस्तैदी के चलते लोगों को हटाने के करीब 15 मिनट बाद ही पुल की स्लैब गंगा नदी में गिर गई। यह पुल साल 2001 में लगभग 200 करोड़ रुपए की लागत से बनाया गया था। करीब 4.5 किलोमीटर लंबा यह सेतु हजारों वाहनों और लाखों लोगों की रोजमर्रा की यात्रा का साधन था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *