डेस्क:मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में बरगी बांध पर हुए क्रूज बोट हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 13 हो गई है। रविवार सुबह एक 5 साल के बच्चे और उसके चाचा के शव पानी से बरामद किए गए। यह हादसा गुरुवार शाम को आए भीषण तूफान के कारण हुआ था, जिसमें 40 से ज्यादा यात्रियों से भरी बोट पलट गई थी। रेस्क्यू ऑपरेशन की जानकारी
हादसे के बाद सेना, NDRF और SDRF की टीमों ने बड़ा बचाव अभियान चलाया। रविवार को मयूरम (5) और उसके चाचा कामराज के शव मिलने के साथ ही अब तक कुल 13 शव बरामद किए जा चुके हैं। सीसीटीवी फुटेज के अनुसार, बोट पर 43 लोग सवार थे, जिनमें से 28 को सुरक्षित बचा लिया गया है। पुलिस ने सभी शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

