राष्ट्रीय

सुबह-सुबह आग का तांडव, 9 लोगों की जलकर दर्दनाक मौत

डेस्क:दिल्ली के विवेक विहार इलाके में रविवार तड़के एक चार मंजिला इमारत में भीषण आग लग गई। इस दर्दनाक हादसे में अब तक 9 लोगों की मौत हो चुकी है। बताया जा रहा है कि ज्यादातर लोगों की जान दम घुटने की वजह से गई है। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद करीब 15 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला, जिनमें से दो लोग घायल हैं। शुरुआती जानकारी के अनुसार, आग सुबह करीब 3:30 बजे इमारत की दूसरी मंजिल पर लगी। आशंका जताई जा रही है कि शॉर्ट सर्किट की वजह से एसी का कंप्रेसर फट गया, जिससे आग ने तेजी से पूरी बिल्डिंग को अपनी चपेट में ले लिया। आग इतनी भयानक थी कि लोगों को संभलने तक का मौका नहीं मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *