वायरल वीडियो

पत्नी की गला रेतकर ले ली जान ! रोने-धोने का करने लगा ड्रामा ! ओवरएक्टिंग से पुलिस को हो गया शक !

इस नौटंकीबाज की नौटंकी देखिए. खुद पत्नी की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी. फिर रोने-धोने का ड्रामा करने लगा. इतनी ओवरएक्टिंग कर दी कि पुलिस को शक हो गया. पुलिस ने पाया कि क्राइम सीन पर किसी तरह के बीच-बचाव या हाथापाई का कोई निशान नहीं था. ऐसे में हत्या किसी अपने ने ही की है. ऐसा व्यक्ति जो घर और महिला से पूरी तरह परिचित था. शक के आधार पर पहले पुलिस ने करीबियों से पूछताछ की. फिर, पति साकिब से पूछताछ की तो इसने सच उगल दिया. इसने पत्नी की हत्या की बात कुबूल कर ली. इसने पुलिस को बताया कि शहर में ही एक प्रेमिका रहती है. यह बात पत्नी को पता चल गई थी, इसलिए पत्नी को मार दिया. मामला यूपी के मेरठ का है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *