
इस बाप-बेटी ने मिलकर दामाद को मार डाला. इन्होंने शराब में सल्फास मिलाया और ससुराल आये दामाद को पिला दिया, जिससे दामाद की मौत हो गई. मामला 22 नवंबर 2025 का है, जब यतेंद्र अपनी पत्नी के जन्मदिन पर अपने ससुराल आगरा गए थे. यतेंद्र और उनकी पत्नी के बीच काफी समय से अनबन चल रही थी. पत्नी नाराज होकर मायके चली गई थी.
22 नवंबर को पत्नी तनु का जन्मदिन था. पत्नी का जन्मदिन मनाने यतेंद्र ससुराल पहुंचे. बर्थडे पार्टी में इन्हें शराब परोसी गई. शराब पीने के बाद यतेंद्र की तबीयत अचानक रात को बिगड़ गई. फिर उन्हें आनन फानन में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.
यतेंद्र के परिवार ने हत्या की आशंका जाहिर की. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया. इसमें मृत्यु का कारण स्पष्ट नहीं हो सका. विसरा सुरक्षित रखा गया.कोर्ट के आदेश के बाद विसरा को जांच के लिए भेजा गया. रिपोर्ट में सामने आया कि यतेंद्र की मृत्यु सल्फास की वजह से हुई थी. इस पर पुलिस ने मृतक की पत्नी तनु और ससुर महेंद्र को हिरासत में लिया। उनसे पूछताछ हुई तो पता चला कि शराब में उसे सल्फास मिलाकर पिलाया गया था. अब पत्नी और ससुर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

