राष्ट्रीय

लखनऊ: बीबीएयू छात्रा की संदिग्ध मौत पर बवाल, छात्रों ने कुलपति आवास घेरा, देर रात तक चला विरोध प्रदर्शन

डेस्क: राजधानी स्थित बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय (Babasaheb Bhimrao Ambedkar University) में मंगलवार देर रात उस समय तनाव फैल गया जब छात्रा अनामिका (Student Anamika) की मौत को लेकर छात्रों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। छात्र संगठनों (Student Organizations) का आरोप है कि छात्रा की तबीयत विश्वविद्यालय के मेस का दूषित खाना खाने के बाद बिगड़ी थी।
छात्रा की तबीयत बिगड़ने से मौत का आरोप
इंटीग्रेटेड बेसिक साइंस की छात्रा अनामिका यशोधरा गर्ल्स हॉस्टल में रहती थी। आरोप है कि कुछ दिन पहले फूड पॉइजनिंग के बाद उसकी हालत लगातार बिगड़ती गई। परिजनों द्वारा वाराणसी ले जाने के बाद इलाज के दौरान बुधवार को उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही छात्रों में आक्रोश फैल गया। एसएफआई से जुड़े सैकड़ों छात्र देर रात कुलपति आवास पहुंचे और नारेबाजी करते हुए घेराव किया।

रातभर चला हंगामा, परिसर में तनाव
छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए देर रात तक विरोध जारी रखा। पूरे परिसर में तनावपूर्ण स्थिति बनी रही और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करनी पड़ी। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राजकुमार मित्तल ने फोन पर बताया कि वह फिलहाल शहर से बाहर हैं और लखनऊ लौटने के बाद ही स्थिति पर विस्तृत प्रतिक्रिया देंगे।
प्रशासन ने बढ़ाई सख्ती
विवाद बढ़ने के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। प्रॉक्टर द्वारा जारी आदेश के अनुसार रात 10:30 बजे के बाद केवल वैध पहचान पत्र दिखाने पर ही प्रवेश मिलेगा। इसके अलावा बाहरी लोगों, पूर्व छात्रों और गैर-छात्रों के प्रवेश पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *