अंतरराष्ट्रीय

पाकिस्तान का अफगानिस्तान की यूनिवर्सिटी पर हमला; छात्रों पर बरसे बम, 7 की मौत व 75 घायल

डेस्क: अफगानिस्तान के Kunar Province में हालात बेहद तनावपूर्ण हो गए हैं, जहां पाकिस्तानी हमलों में कम से कम 7 लोगों की मौत हो गई और 75 से ज्यादा लोग घायल हो गए। यह हमला प्रांतीय राजधानी Asadabad और सरकानो जिले में हुआ।  रिपोर्ट्स के मुताबिक, हमलों में Sayed Jamauddin Afghan University को भी निशाना बनाया गया। यूनिवर्सिटी परिसर में मोर्टार गिरने से भारी नुकसान हुआ और छात्रों व स्टाफ में अफरा-तफरी मच गई। करीब 30 छात्र और कर्मचारी घायल हुए हैं।

असदाबाद के सरकारी अस्पताल में बड़ी संख्या में घायल पहुंचाए गए, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। डॉक्टरों की टीम लगातार इलाज में जुटी है और मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। हमलों के बाद इलाके में दहशत फैल गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि लगातार धमाकों, ड्रोन और रॉकेट हमलों के डर से कई परिवार अपने घर छोड़कर सुरक्षित जगहों की ओर भाग रहे हैं।

अफगानिस्तान के उच्च शिक्षा मंत्रालय ने इस हमले की कड़ी निंदा करते हुए इसे “कायराना और अमानवीय” बताया है। सरकार ने अंतरराष्ट्रीय संगठनों से इस मामले पर चुप न रहने की अपील की है। पिछले कुछ महीनों से पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव लगातार बढ़ रहा है। दोनों देश एक-दूसरे पर अस्थिरता फैलाने के आरोप लगा रहे हैं। कई बार संघर्षविराम की कोशिशें हुईं, लेकिन हालात सुधरने के बजाय और बिगड़ते जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *