डेस्क: वॉशिंगटन से एक बड़ा और चौंकाने वाला बयान सामने आया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने दावा किया है कि ईरान इस समय “ collapse” यानी गंभीर संकट की स्थिति में है। ट्रंप के मुताबिक, ईरान ने अमेरिका को संकेत दिया है कि वह जल्द से जल्द Hormuz को खोलना चाहता है।यह बयान ऐसे समय आया है जब मध्य पूर्व में अमेरिका-ईरान तनाव अपने चरम पर है। अमेरिका ने ईरान के खिलाफ कड़ी समुद्री नाकाबंदी कर रखी है, जिससे ईरान के तेल निर्यात पर भारी असर पड़ा है। यही कारण है कि ईरान की अर्थव्यवस्था पर जबरदस्त दबाव बन गया है।ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि ईरान अपनी “लीडरशिप स्थिति” को संभालने की कोशिश कर रहा है और जल्द समाधान चाहता है।
उन्होंने यह भी विश्वास जताया कि ईरान अपनी आंतरिक स्थिति को संभाल सकता है, लेकिन इसके लिए उसे होर्मुज जलडमरूमध्य खोलना जरूरी है। होर्मुज जलडमरूमध्य दुनिया का सबसे महत्वपूर्ण तेल मार्ग माना जाता है, जहां से लगभग 20% वैश्विक तेल आपूर्ति गुजरती है। अगर यह मार्ग बंद रहता है, तो न केवल ईरान बल्कि पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था प्रभावित होती है। यही वजह है कि इस इलाके में जारी तनाव से तेल की कीमतों में तेजी और वैश्विक बाजार में अस्थिरता बढ़ गई है। हालांकि, ट्रंप के इस दावे की अभी तक ईरान की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। कई विशेषज्ञ मानते हैं कि इस तरह के बयान कूटनीतिक दबाव बनाने की रणनीति का हिस्सा भी हो सकते हैं।

