दरभंगा

विशेष स्वच्छता अभियान-6.0 के तहत समाहरणालय परिसर में स्वच्छता एवं महिला सशक्तिकरण पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

 

श्रमदान कर DHEW एवं वन स्टॉप सेंटर परिसर की गई साफ-सफाई, स्वच्छता, पोषण और महिला अधिकारों के प्रति किया गया जागरूक

 

 

दरभंगा, 30 अक्टूबर 2026:- महिला एवं बाल विकास निगम, दरभंगा, समाज कल्याण विभाग एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में विशेष स्वच्छता अभियान-6.0 के अंतर्गत समाहरणालय परिसर स्थित जिला हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वीमेन (DHEW) कार्यालय एवं वन स्टॉप सेंटर (OSC) परिसर में स्वच्छता, पोषण, महिला सशक्तिकरण एवं सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को लेकर जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

 

कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों एवं कर्मियों ने श्रमदान कर कार्यालय एवं परिसर की साफ-सफाई की तथा परिसर को स्वच्छ, सुंदर एवं प्लास्टिक मुक्त बनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर आमजन को स्वच्छता को दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने का संदेश दिया गया।

 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए DHEW के जिला मिशन समन्वयक ऋषि कुमार ने कहा कि स्वच्छता एवं पोषण एक-दूसरे के पूरक हैं। स्वच्छ वातावरण में ही स्वस्थ शरीर और स्वस्थ मस्तिष्क का विकास संभव है। महिलाओं एवं बच्चों के स्वस्थ रहने से ही सशक्त समाज और राष्ट्र का निर्माण हो सकता है।

 

उन्होंने कहा कि बिहार सरकार एवं जिला प्रशासन महिलाओं के सामाजिक, आर्थिक एवं शैक्षणिक उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है। अभियान के माध्यम से सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी समाज के अंतिम पायदान पर खड़ी महिलाओं तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।

 

कार्यक्रम में जिला परियोजना प्रबंधक ब्रजेश कुमार सिंह, केंद्र प्रशासक अजमतुन निशा, लैंगिक विशेषज्ञ गोविन्द कुमार, डॉली कुमारी, बिरेंदर कुमार पासवान सहित DHEW एवं वन स्टॉप सेंटर के सभी कर्मियों ने सक्रिय सहभागिता निभाई।

 

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित अधिकारियों, कर्मियों एवं नागरिकों को स्वच्छता बनाए रखने, पौष्टिक आहार अपनाने तथा महिला सम्मान एवं सशक्तिकरण के लिए सामूहिक रूप से शपथ दिलाई गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *