राष्ट्रीय

भोपाल हवाईअड्डे पर एअर इंडिया विमान की इमरजेंसी लैंडिंग: तकनीकी खराबी के बाद 175 यात्री सुरक्षित

डेस्क:मुंबई से भोपाल आ रहे एअर इंडिया के एक विमान में रविवार को उड़ान के दौरान तकनीकी खराबी आने के बाद उसे राजा भोज हवाईअड्डे पर प्राथमिकता (Priority) के आधार पर उतारा गया। विमान में चालक दल के सदस्यों सहित कुल 175 लोग सवार थे, जो सुरक्षित हैं। भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI) के अनुसार, एअर इंडिया की उड़ान संख्या AI 633 ने मुंबई से उड़ान भरी थी। भोपाल पहुँचने से पहले ही पायलट ने हवाई यातायात नियंत्रण (ATC) को विमान में तकनीकी गड़बड़ी की सूचना दी। अधिकारी ने बताया कि विमान को भोपाल से मुंबई के लिए वापस लौटना था लेकिन उड़ान रद्द कर दी गई। इस उड़ान के लिए 178 यात्रियों की बुकिंग हुई थी। भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) द्वारा संचालित भोपाल हवाई अड्डे ने एक बयान में कहा कि एअर इंडिया की उड़ान संख्या एआई 633 ने मुंबई से भोपाल की उड़ान के दौरान हवाई यातायात्रा नियंत्रण (एटीसी) को तकनीकी खराबी की सूचना दी। बयान में कहा गया है कि तत्काल सभी निर्धारित सुरक्षा प्रोटोकॉल को सक्रिय कर दिया गया और एटीसी, विमानन कंपनी के जमीन पर मौजूद दल , केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) और भोपाल हवाई अड्डे के अग्निशमन एवं बचाव दल के बीच निर्बाध समन्वय सुनिश्चित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *