अन्य उत्तर प्रदेश

गाजियाबाद के एक्स मुस्लिम यूट्यूबर सलीम वास्तिक को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार ! मर्डर और अपहरण केस में 25 सालों से था फरार ! फरवरी में दो भाइयों ने घर में घुसकर चाकू से किया था जानलेवा हमला, एनकाउंटर में मारे गए दोनों

गाजियाबाद : एक्स मुस्लिम यूट्यूबर सलीम वास्तिक को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. सलीम वास्तिक नाम और पहचान छिपाकर गाजियाबाद में रह रहा था. मर्डर और अपहरण के केस में पुलिस को इसकी तलाश थी . दिल्ली की कोर्ट से सजा भी हुई थी. लेकिन, दिल्ली और यूपी पुलिस उसे पहचान नहीं सकी. सलीम 25 साल से फरार था.

पिछले दिनों सलीम वास्तिक चर्चा में तब आया, जब दो महीने पहले 27 फरवरी 2026 की सुबह दो भाइयों ने मिलकर उसको उसके घर में 14 चाकू मारे थे. एक महीने तक चले इलाज के बाद सलीम की हालत में सुधार हुआ. उस पर हमले के आरोपी दोनों भाई एनकाउंटर में मारे जा चुके हैं.

इस्लाम धर्म छोड़ चुके यूट्यूबर सलीम वास्तिक पर दिनदहाड़े ऑफिस में घुसकर बिना नंबर प्लेट की बाइक से आए नकाबपोश हमलावरों ने सलीम पर चाकू से ताबड़तोड़ वार किए थे. गला रेतने की कोशिश की थी। चीखने पर हमलावर उन्हें अधमरा छोड़कर फरार हो गए थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *