राष्ट्रीय

Rajasthan में गर्मी का तांडव, पारा 43°C पार जाने के आसार, स्कूलों की छुट्टी तो नहीं, पर समय बदला

डेस्क: राजस्थान में गर्मी ने अपना प्रचंड रूप दिखाना शुरू कर दिया है जिसे देखते हुए मौसम विभाग (IMD) ने राज्य के कई इलाकों के लिए हेत्वावे की चेतावनी जारी की है। जयपुर के मरुधरा में सूरज के तेवर तीखे हो गए हैं। वहीं बढ़ते तापमान के बीच जयपुर जिला प्रशासन ने स्कूली बच्चों को राहत देने के लिए बड़ा कदम उठाया है। जयपुर में चिलचिलाती धूप और लू के खतरे को देखते हुए 27 अप्रैल से स्कूलों का समय बदल दिया गया है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के जयपुर केंद्र के अनुसार राज्य के अधिकांश भागों में कई दिन से अधिकतम तापमान 40 से 42 डिग्री के बीच बना हुआ है जो कि सामान्य से दो-तीन डिग्री सेल्सियस ऊपर है। वहीं आगामी तीन-चार दिन मौसम शुष्क रहने तथा तापमान में दो डिग्री सेल्सियस तक और बढ़ोतरी के आसार हैं।

इस दौरान अधिकांश भागों में अधिकतम तापमान 41 से 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किए जाने का पूर्वानुमान है जबकि उत्तरी राजस्थान में 23-25 अप्रैल को कहीं-कहीं उष्णलहर की चेतावनी जारी की गई है।

पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर संभाग व आसपास के क्षेत्रों में आज भी धूलभरी तेज सतही हवाएं चल सकती हैं। इस बीच राज्य की राजधानी जयपुर में गर्मी के तीखे तेवर को देखते हुए जिला प्रशासन ने विद्यालयों के समय में बदलाव किया है। जयपुर जिले में 27 अप्रैल से राजकीय व गैर राजकीय विद्यालयों का समय सुबह साढ़े सात बजे से दोपहर 12 बजे तक रहेगा। यह व्यवस्था आठवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों के लिए होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *