डेस्क:पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के बीच, भाजपा के कद्दावर नेता और नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी ने राज्य की सियासत में ‘धर्म’ और ‘अस्तित्व’ का मुद्दा छेड़ दिया है। गुरुवार को अपना वोट डालने पहुँचे सुवेंदु ने सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (TMC) पर तीखा हमला करते हुए कहा कि राज्य में ‘परिवर्तन’ अब केवल राजनीतिक जरूरत नहीं, बल्कि ‘सनातन’ धर्म को बचाने के लिए अनिवार्य है।

