डेस्क: बांग्लादेश क्रिकेट टीम (Bangladesh Cricket Team) इस वक्त न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेल रही है, जिसके दूसरे मैच में उसे शानदार जीत मिली. इस जीत के बाद बांग्लादेश को आईसीसी ने एक झटका दिया है. बांग्लादेश को दूसरे वनडे में स्लो ओवररेट का दोषी पाया गया जिसके बाद उनपर आईसीसी ने टीम की 10 फीसदी मैच फीस काट ली.
आईसीसी के मैच रेफरी एंडी पायक्रॉफ्ट ने बांग्लादेश को 2 ओवर धीमे करने का दोषी पाया. आईसीसी मैच रेफरी के सामने बांग्लादेश के कप्तान मेहदी हसन मिराज की पेशी नहीं हुई. दरअसल बांग्लादेश के कप्तान ने अपनी गलती मान ली. बता दें बांग्लादेश और न्यूजीलैंड की वनडे सीरीज 1-1 से बराबरी पर है.
न्यूजीलैंड ने पहला वनडे मैच 26 रनों से जीता था वहीं दूसरे मैच में बांग्लादेश ने पलटवार करते हुए 6 विकेट से जीत हासिल की. तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मैच 23 अप्रैल को चटोग्राम में खेला जाएगा. इसके बाद 27 अप्रैल से तीन मैचों की वनडे सीरीज होगी.

