अर्थ

पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में करें निवेश, हर महीने खाते में आएंगे ₹20,500…

डेस्क: अगर आप भी अपने बुढ़ापे के लिए रिटायरमेंट की प्लानिंग कर रहे है तो पोस्ट ऑफिस की सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम यानी SCSS आपके लिए एक शानदान विकल्प है।  यह स्कीम खास तौर पर सीनीयर सीटीजन के लिए तैयार की गई है। यह योजना सुरक्षित निवेश के साथ फिक्स ब्याज देती है, जिससे हर तिमाही में खाते में पैसे आते रहते है।

इस योजना की सबसे बड़ी खासियत इसकी आसान शुरुआत है। इसमें केवल 1,000 रुपये से खाता खोला जा सकता है। साथ ही, सरकार ने अप्रैल से जून 2026 की तिमाही के लिए ब्याज दर 8.2 प्रतिशत ही बनाए रखी है, जिससे निवेशकों को स्थिर और अच्छा रिटर्न मिलता है। यह स्कीम 5 साल के लिए होती है और जरूरत पड़ने पर इसे तीन साल के लिए और बढ़ाया जा सकता है।

निवेश की बात करें तो यह योजना 60 साल या उससे अधिक उम्र के लोगों के लिए है। हालांकि, 55 से 60 साल के बीच VRS लेने वाले लोग भी इसमें निवेश कर सकते हैं. रिटायर्ड डिफेंस कर्मियों के लिए न्यूनतम उम्र 50 साल रखी गई है। पति-पत्नी मिलकर जॉइंट अकाउंट भी खोल सकते हैं। इसमें अधिकतम 30 लाख रुपये तक निवेश किया जा सकता है और राशि 1,000 के गुणक में जमा करनी होती है।

 हर महीने 20,500 रुपये आएंगे खाते में

अगर कमाई का हिसाब समझें, तो यह योजना काफी शानदार है। मान लीजिए किसी वरिष्ठ नागरिक ने 30 लाख रुपये निवेश किए। 8.2 प्रतिशत सालाना ब्याज के हिसाब से एक साल में करीब 2,46,000 रुपये मिलते हैं। इसे महीने के हिसाब से देखें, तो यह करीब 20,500 रुपये बनता है। यानी बिना जोखिम के हर महीने एक तय आमदनी मिलती रहती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *