अन्य

पृथ्वी दिवस पर बच्चों ने अपनी कला और मॉडल से किया प्रभावित

 

दरभंगा। पृथ्वी दिवस के अवसर पर न्यू होराइजन पब्लिक स्कूल, अल्फगंज, कादिराबाद के छात्र छात्राओं ने बढ़िया स्वरूप में अपनी कला और मॉडल बना कर प्रस्तुत किया। सभी प्रतिभागियों ने बारी बारी से अपने मॉडल के गुण एवं इसकी आवयश्कता को भलीभाती समझाया। इस अवसर पर स्कूल की प्रिंसिपल, तलत आरा बेगम ने बच्चों को मेडल पहना कर उनकी प्रतिभा को सम्मानित किया और उन्होंने कहा के आप लोग अपनी क्षमता को इसी तरह प्रदर्शित करते रहे और देश दुनिया में अपने माता पिता का नाम रोशन करते रहे। इस अवसर पर सीनियर और जूनियर खण्ड बना कर प्रतियोगिता हुई। जिसमें जूनियर खण्ड (मॉडल ) के प्रथम विजेता – स्नेहा कुमारी (5), सेकंड – रेहान (3)। जूनियर खण्ड (ड्राइंग )के प्रथम – नूर बदर(1), सेकेंड – मोइनुल हक (4), थर्ड – युवराज सिंह(5) ।

सीनियर (मॉडल ) प्रथम- ओमप्रकाश कुमार (10), सेकेंड – प्रतिभा कुमारी(10), थर्ड – सत्यंकर कुमार (7) । सीनियर (प्रोजेक्ट) प्रथम- अरफा गुलज़ार (10), सेकेंड – शालिनी कुमारी (10), थर्ड – कुमारी स्तुति भारती (10)। सीनियर (ड्राइंग) प्रथम – प्रणव कुमार (10), सेकेंड – मधु कुमारी (10), थर्ड – आस्था कुमारी (10). इस अवसर पर मुख्य रूप से धर्मेंद्र कुमार, विनय कुमार झा, राखी झा, मनीष चौधरी, सिद्धांत सिंह,राजेश कुमार, मिस शिफा प्रवीन, गुलजार अहमद आदी ने मुख्य रूप से अपनी भागीदारी निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *