
दरभंगा। राज्यसभा सांसद संजय कुमार झा को जनता दल (यूनाइटेड) का कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष का दायित्व पुनः सौंपने के लिए जदयू के माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष सह बिहार के माननीय पूर्व मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी का हृदय से आभार व्यक्त किया गया। यह निर्णय जदयू पार्टी के लिए गर्व का पल है और संजय कुमार झा के नेतृत्व में पार्टी की और भी मजबूत हो रही है। दरभंगा नगर जिला जदयू के जिलाध्यक्ष माधव झा ने उन्हें बधाई देते हुए कहा संजय कुमार झा को जदयू का कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष पद का दायित्व पुनः सौंपा जाना हम सभी मिथिलावासी के लिए गर्व की बात है। उनके अनुभव, नेतृत्व क्षमता से पार्टी को और भी नई दिशा, मजबूती मिलेगी। हमें विश्वास है उनके मार्गदर्शन में पार्टी उच्चतम शिखर को छूएगी। सांसद संजय झा को इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का आभार और आशा करते हैं पार्टी की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए पूरी मेहनत, समर्पण के साथ काम करेंगे। जदयू की नीतियों, सिद्धांतों को आगे बढ़ाने में वे कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। मौके पर जदयू के नेताओं,कार्यकर्ताओं ने भी संजय कुमार झा सहित सभी राष्ट्रीय पदाधिकारियों को बधाई दी, उनके सफल कार्यकाल की कामना किया। पार्टी के इस निर्णय से कार्यकर्ताओं में नया उत्साह और उमंग देखने को मिला। धन्यवाद देने वालों मे मुख्य रूप से मदन प्रसाद राय,कमरे आलम कमर,श्याम मंडल,शशिचन्द्र पटेल, इकबाल राइन,राजीव सिंह,श्याम किशोर राम,तरुण मंडल,इंतेखाबुल हक ( प्रिंस ), अशोक झा,ठाकुर ईश्वर प्रसाद, विवेक सिन्हा,प्रभात झा, प्रदीप महतो, सुनील कुमार पप्पू महासेठ,विपुल राय,गौडी पासवान, अभिषेक कुमार झा,सोनू तिवारी, सुनील ठाकुर,अरविंद झा,बसंत मण्डल,रौशन महतो,नवाब अख्तर, दीपक सिन्हा,रीजवान आजाद, मनोज साह,अजय सत्संगी,अरविंद सत्संगी,जोहा सिद्दिकी,आसिफ कमाल,अशरफ शेख,मो सद्दक, अभिषेक सिंह, ज़मीदुल, पवन श्रीवास्तव, अमर साह, रवि वर्मा, दीपक ज्योति, अशगर, गणेश साह, घनश्याम श्रीवास्तव, अंकु कुमार, प्रवीर मेहरोत्रा सहित अन्य मौजूद थे।
