मनोरंजन

अक्षय कुमार ने अपनी शादी पर किया बड़ा खुलासा, ट्विंकल खन्ना को लेकर कही ये बात

डेस्क: अक्षय कुमार इन दिनों भूत बंगला फिल्म में नजर आ रहे हैं। साथ ही वे क्विज रियलिटी शो ‘व्हील ऑफ फॉर्च्यून’ को भी होस्ट कर रहे हैं। इसी शो में उन्होंने अपनी शादी से जुड़ा एक दिलचस्प खुलासा किया और बताया कि पत्नी ट्विंकल खन्ना ने शादी से पहले उनकी पूरी कुंडली चेक की थी।
अक्षय ने बताया कि ट्विंकल खन्ना ने शादी से पहले अपने होने वाले पति और उनके पूरे परिवार की कुंडली और मेडिकल रिपोर्ट्स तक चेक कर ली थीं। उन्होंने बताया, ‘मेरी शादी से पहले मेरी पत्नी ने मेरी कुंडली नहीं, बल्कि मेरे पूरे खानदान की कुंडली देखी थी।

उन्होंने सब कुछ अच्छे से जांचा, मेरे पिता, मामा, चाचा, सबकी कुंडली देखी और यह भी पता लगाया कि परिवार में किसी को कोई बीमारी वगैरह तो नहीं है। जब उन्हें पूरा भरोसा हो गया कि सब ठीक है, तभी उन्होंने शादी के लिए हां की।’
बता दें कि अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना की शादी जनवरी 2001 में हुई थी। कहा जाता है कि दोनों को एक-दूसरे से प्यार फिल्म इंटरनेशल खिलाड़ी के सेट पर हुआ था। बता दें कि ट्विंकल, दिवंगत सुपरस्टार राजेश खन्ना और एक्ट्रेस डिंपल कपाड़िया की बेटी हैं। अक्षय और ट्विंकल के दो बच्चे भी हैं, जिनका नाम आरव और नितारा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *