अन्य

प्रभात खबर ने वेब मीडिया और दरभंगा रेडियो ने डिजिटल मीडिया से मैच की जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में बनाई अपनी अपनी जगह आज राष्ट्रीय सहारा प्रेस इलेवन और इनसाइट मिथिला प्रेस इलेवन और दैनिक भास्कर प्रेस इलेवन और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया प्रेस इलेवन के बीच मैच खेला जाएगा

दरभंगा। ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय परिसर स्थित डॉ. नागेन्द्र झा स्टेडियम में आयोजित 19 वीं प्रमंडलीय मीडिया कप में सोमवार को दो मुकाबला खेले गये। दरभंगा रेडियो ने डिजिटल मीडिया और प्रभात खबर ने वेब मीडिया को एकतरफा रूप से रौंदकर सेमीफाइनल में जगह पक्की की। पहले मैच में प्रभात खबर प्रेस इलेवन ने वेब मीडिया प्रेस इलेवन को 37 रनों से मात दी और दूसरे एकतरफा मुकाबले में दरभंगा रेडियो ने डिजिटल मीडिया को 10 विकेट से पराजित किया। पहला मैच काफी ही संतुलित दोनों टीमों की ओर से खेला जा रहा था। दूसरी पारी के 17 ओवर तक दोनों टीम बराबरी में खरी थी। आखिरी के पांच गेंदों में प्रभात खबर टीन ने शानदार वापसी करते हुए वेब मीडिया को मैच ही नहीं, 19वीं प्रमंडलीय मीडिया कप से बाहर का रास्ता दिखाने का कार्य की। प्रभात खबर के हंसराज के सामने वेब मीडिया के गेंदबाजों की एक न चली। हंसराज ने शानदार 72 रनों का पारी खेला। हंसराज का पारी ने ही मैच में अंतर पैदा कर दिया, जिसे वेब मीडिया के खिलाड़ी अंतर मापने में विफल रहा। पहले मैच में वेब मीडिया प्रेस इलेवन की टीम ने टांस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। प्रभात खबर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.1 ओवरों में कुल 10 विकेट के नुकसान पर 151 रनों का स्कोर खरा की। प्रभात खबर की तरफ से हंसराज ने सर्वाधिक 72 रनों का योगदान दिया। वहीं गौरव झा ने 20 और शिवम ने 19 रनों का योगदान दिया। वेब मीडिया प्रेस इलेवन की ओर से गणपति ने चार ओवर में 43 रन देकर 4 विकेट अपने नाम किए और सुमित ठाकुर ने चार ओवर में 23 देकर 3 विकेट प्राप्त की। सौरभ झा ने काफी ही किफायती गेंदबाजी करते हुए 1.1 ओवरों में केवल दो रन देकर दो विकेट अपने नाम किए। एम राजा ने दो ओवरों में 22 देकर 1 सफलता प्राप्त की। 152 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेब मीडिया प्रेस इलेवन की टीम ने 17.5 ओवर में कुल 10 विकेट के नुकसान पर 114 रन ही बना सकी। वेब मीडिया प्रेस इलेवन की ओर से वरुण ठाकुर ने 29, आरीफ ने 24 और सुमित ठाकुर ने 20 रनों का योगदान दिया। प्रभात खबर की ओर से हंसराज ने काफी ही किफायती गेंदबाजी करते हुए 3.5 ओवर में 20 रन देकर तीन, अनिकेत ने दो ओवर में 6 रन देकर दो और गौरव झा, प्रिंस, मिथिलेश और शिवम ने एक-एक सफलता प्राप्त की। दूसरी मैच में डिजिटल मीडिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। डिजिटल मीडिया ने 12.3 ओवरों में कुल 10 विकेट के नुकसान पर मात्र 51 रन पर ही सिमट गई। डिजिटल मीडिया की ओर से केवल दो ही बल्लेबाज दो अंक का आकड़ा पार कर सका। डिजिटल मीडिया की ओर से निरज ने सर्वाधिक 13 रनों और अफजल ने 12 रनों का योगदान दिया। दरभंगा रेडियो की ओर से सन्नी की आग उगलती गेंदों के सामने डिजिटल मीडिया के बल्लेबाज पानी मांगते नजर आए। सन्नी के गेंदों के सामने डिजिटिल मीडिया के बल्लेबाज ताश के पत्तों की तरह बिखर गए। सन्नी ने 3.3 ओवरों में एक मेडन के साथ मात्र 6 रन देकर 5 सफालता प्राप्त की। सन्नी ने डिजिटल मीडिया के बल्लेबाजों की ऐसी कमर तोड़ी, जिससे डिजिटल मीडिया के बल्लेबाज उबर न सका। ब्रजेश ने 3 ओवरों में 11 रन देकर 2 विकेट, अविनाश, अभिषेक और कमलेश ने एक-एक सफलता प्राप्त की। जवाब में उतरी दरभंगा रेडियो ने 1.2 ओवर में ही 52 रन बनाकर जीत अपने नाम कर ली। डिजिटल मीडिया के गेंदबाजों ने कम रन देखकर मैच को मजाक में लिया। डिजिटल मीडिया के गेंदबाजों ने वाइड, नो बॉल और बाई रन से ही दरभंगा रेडियो को स्कोर प्राप्त करने में मदद की। 1.2 ओवर में ही डिजिटल मीडिया के गेंदबाजों वाइड, नो बॉल और बाई रन के रूप में 32 रन दे दिए। डिजिटल मीडिया के गेंदबाजों ने मैच शुरू होते ही हथियार डाल दिए। डिजिटल मीडिया में दरभंगा रेडियो को ठक्कर देने की ताकत दिखती हुई नजर नहीं आई। दरभंगा रेडियो की ओर से दीपेंद्र ने 16 और ब्रजेश ने 4 रनों का ही योगदान देकर 10 विकेट से जीत अपने नाम कर ली। मंगलवार को लिंग स्तर के आखिरी दो मैच खेले जाएंगे, जिसमें पहला मुकाबला राष्ट्रीय सहारा प्रेस इलेवन और इनसाइट मिथिला प्रेस इलेवन के बीच सुबह सात बजे से एवं दूसरा मुकाबला सुबह 11 बजे से दैनिक भास्कर प्रेस इलेवन और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया प्रेस इलेवन टीमों के बीच होगी। ग्रुप ए से दो टीम दैनिक भास्कर प्रेस इलेवन और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया प्रेस इलेवन पहले ही सेमिफाइनल में जगह बना चुकी है। टीम दैनिक भास्कर प्रेस इलेवन और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया प्रेस इलेवन से जो टीम जीत प्राप्त करेगी। वह टीम ग्रुप ए में प्रथम स्थान पर काबिज होगी। वहीं राष्ट्रीय सहारा प्रेस इलेवन और इनसाइट मिथिला प्रेस इलेवन के बीच सुबह सात बजे से खेले जाने वाले मैच केवल औपचारिक रह गया है। यह दोनों टीम पहले ही सेमीफाइनल के दौर से बाहर हो चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *