
दरभंगा। वरीय पुलिस अधीक्षक, दरभंगा, जगुनाथ रेड्डी जल्ला रेड्डी के द्वारा अपने कार्यालय कक्ष में शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना गया एवं संबंधित पदाधिकारियों को त्वरित समाधान सुनिश्चित करने हेतु निर्देश दिए गए।जनसुनवाई के क्रम में नगर पुलिस अधीक्षक+अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर(1)-1,अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बिरौल- 01, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कमतौल+ कमतौल थाना-01, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कमतौल-01, अंचल पुलिस निरीक्षक कमतौल-01, लहेरियासराय थाना-03, जाले थाना -04, बहादुरपुर थाना-01, अंचल पुलिस निरीक्षक बहेड़ा-01, अलीनगर थाना-01, सदर थाना-01, वाजितपुर थाना-01, सिमरी थाना-03, केवटी थाना-01, फेकला थाना-01, मब्बी थाना-02 , पतोर थाना-01 एवं बहेड़ी थाना–02 कुल-27 फरियादियों की समस्या सुनी गई। वरीय पुलिस अधीक्षक ने संबंधित पदाधिकारियों को प्रत्येक शिकायत का समाधान वैधानिक प्रक्रिया के तहत सात दिनों के अंदर करने का निर्देश दिया गया। पिछली जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों की प्रगति की समीक्षा की और संबंधित पदाधिकारी को समयबद्ध कार्रवाई का पालन करने का हिदायत दी गई।जनसुनवाई का मुख्य उद्देश्य आमजन की समस्याओं का शीघ्र समाधान करना है। यह प्रक्रिया नागरिकों की समस्याओं को सुलझाने के लिए नियमित रूप से जारी रहेगी।
