
दरभंगा। कामेश्वर सिंह दरभंगा
संस्कृत विश्वविद्यालय में आगामी 22 अप्रैल को आयोजित होने जा रहे सीनेट की 49 वीं बैठक की अध्यक्षता माननीय कुलाधिपति लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) सैयद अता हसनैन करेंगे। सोमवार को उनके कार्यक्रम का मिनट टू मिनट विवरणी भी विश्वविद्यालय को मिल चुकी है। वे विश्वविद्यालय परिसर में करीब दो घण्टे रुकेंगे और अपराह्न 12.15 बजे से 2.10 तक विभिन्न गतिविधियों में शामिल होंगे। मंचीय व्यवस्था का प्रारूप भी राजभवन से स्वीकृत होकर विश्वविद्यालय को उपलब्ध हो चुका है। उक्त जानकारी देते हुए पीआरओ डॉ निशिकांत ने बताया मिनट टू मिनट मिलते ही कार्यक्रम व्यवस्था की तैयारी अंतिम दौर में पहुंच चुकी है। शाम छह बजे तक कुलपति, प्रो. लक्ष्मीनिवास पांडेय ने अपने कक्ष में सभी समितियों के संयोजकों के साथ लम्बी समीक्षात्मक बैठक किया। व्यवस्था की अद्यतन स्थिति का व्योरा लेने के पश्चात कई मामलों में बदलाव के निर्देश दिए गए। मंगलवार को भी समीक्षा बैठक होगी।
