डेस्क: जैसे-जैसे 2026 की शुरूआत हो रही वैसे-वैसे गर्मी ने अपने तेवर दिखाना शुरू कर दिया है। middle class families के लिए एयर कंडीशनर (AC) अब बेसिक जरूरत बन गई है। लेकिन AC चलाने के साथ ही ‘बिजली बिल’ का हमेशा से दिमाग में डर बना रहता है कि कहीं ज्यादा एसी का मज़ा लेना किरकिरा न हो जाए। लेकिन अब घबराने की जरूरीत नहीं है दरअसल, इसी समस्या का समाधान लेकर आई है केंद्र सरकार की PM – Surya Ghar: Muft Bijli Yojana।
जानें क्या है PM – Surya Ghar: Muft Bijli Yojana?
यह सरकार की एक बड़ी पहल है जिसका मकसद आम नागरिकों को उनके घर की छत पर सोलर पैनल लगाने के लिए प्रेरित करना और इस योजना के तहत न केवल आप अपनी बिजली खुद पैदा करते हैं, बल्कि हर महीने 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली का लाभ भी उठा सकते हैं।
AC चलाने के लिए कितना बड़ा सोलर सिस्टम चाहिए?
अक्सर लोग इस बात को लेकर उलझन में रहते हैं कि क्या सोलर पर AC चल पाएगा? आईए जानते है आपके सवालों के जवाब…
जवाब है- बिल्कुल! सोलर पर AC चला पाएंगे। 1 टन का AC को चलाने के लिए आपको 1.5kW से 2kW क्षमता के सोलर पैनल की आवश्यकता होती है। एक बार सही क्षमता का सिस्टम इंस्टॉल हो जाने पर, आप दिन भर बिना किसी डर के AC चला सकते हैं।
जेब पर नहीं पड़ेगा बोझ
सोलर पैनल लगवाना अब महंगा सौदा नहीं रहा। सरकार इस योजना के तहत भारी सब्सिडी दे रही है: सोलर सिस्टम की कुल लागत का 40% से 60% हिस्सा सरकार वहन करती है। पैनल लग जाने और वेरिफिकेशन के बाद सब्सिडी की राशि सीधे आपके बैंक खाते (DBT) में जमा कर दी जाती है।
बिजली बेचें, पैसे पाएं
इस योजना में ‘नेट मीटरिंग’ की सुविधा मिलती है। अगर आपका सोलर सिस्टम आपकी जरूरत से ज्यादा बिजली पैदा कर रहा है, तो वह ग्रिड में चली जाएगी। महीने के अंत में यह अतिरिक्त बिजली सरकार आपसे खरीदेगी, जिससे आपका बिल ‘जीरो’ होने के साथ-साथ आपको अतिरिक्त आय भी हो सकती है।
कैसे करें आवेदन?
-आधिकारिक वेबसाइट pmsuryaghar.gov.in पर जाएं।
-अपना राज्य, बिजली वितरण कंपनी (DISCOM) और उपभोक्ता नंबर दर्ज कर रजिस्ट्रेशन करें।
-सोलर पैनल की क्षमता चुनें और आवेदन सबमिट करें।
-रजिस्टर्ड वेंडर से ही इंस्टॉलेशन करवाएं ताकि सब्सिडी मिलने में कोई दिक्कत न हो।

