दरभंगा (आई ए खान) : जिले में बीती रात करीब 12 बजे मंडल कारा में अचानक छापामारी से हड़कंप मच गया। डीएम कौशल कुमार और एसएसपी जगुनाथ रेड्डी के नेतृत्व में करीब 169 अधिकारियों और पुलिस बल की टीम ने जेल परिसर में प्रवेश कर तलाशी अभियान शुरू किया। लगभग दो से तीन घंटे तक चली इस कार्रवाई में सभी वार्डों और बैरकों की गहन जांच की गई। हालांकि इस दौरान किसी भी प्रकार का आपत्तिजनक सामान बरामद नहीं हुआ। जेल अधीक्षक स्नेहलता ने भी इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि कैदियों के पास से कोई संदिग्ध सामग्री नहीं मिली।

