दरभंगा : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा घोषित कक्षा 10वीं (AISSE 2026) के परिणामों में दिल्ली पब्लिक स्कूल, कादिराबाद के विद्यार्थियों ने अपनी उत्कृष्ट प्रतिभा और कड़ी मेहनत का परिचय देते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया है। विद्यालय के प्रिंस राज सिंह ने 97.6% अंकों के साथ स्कूल एवं जिला के टापर लिस्ट में अपना नाम दर्ज कर विद्यालय परिवार को गौरवान्वित किया है। बोर्ड की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले शीर्ष 10 छात्र-छात्राओं की सूची निम्नवत है-
1. प्रिंस राज सिंह-97.6%
2. माहा तुफैल-96.4%
3. दिव्यांशु मौर्य-96.2%
4. इसाक अख्तर-93.2%
5. आद्या अभिषेक-92.4%
6. पुष्पा कुमारी-92.2%
7. लक्ष्मी पंडित-92.0%
8. शाश्वत चौरसिया-91.4%
9. अनुराग राज-91.0%
10. पीयूष कुमार-91.0%
स्कूल प्रशासन ने इस शानदार उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए सभी सफल छात्र-छात्राओं, उनके अभिभावकों और शिक्षकों को बधाई दी है। स्कूल प्रबंधन के अनुसार, “यह सफलता विद्यार्थियों के निरंतर परिश्रम और शिक्षकों के सही मार्गदर्शन का परिणाम है। हमें गर्व है कि हमारे छात्र शैक्षणिक क्षेत्र में नित नए कीर्तिमान स्थापित कर रहे हैं।”
सफल छात्र-छात्राओं ने अपनी सफलता का श्रेय स्कूल के अनुशासित वातावरण और शिक्षकों के सहयोग को दिया है। इस गौरवपूर्ण उपलब्धि से पूरे विद्यालय परिवार में उत्साह का माहौल है।

