राष्ट्रीय

फरार निदा खान HR हेड नहीं बल्कि ‘टेलीकॉलर’ है, सूत्रों ने किया बड़ा खुलासा

डेस्क:टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) की नासिक यूनिट में सामने आए कथित सेक्स स्कैंडल और धर्मांतरण रैकेट मामले में एक नया मोड़ आया है। अब तक मुख्य आरोपी और कंपनी की ‘HR हेड’ बताई जा रही निदा खान के बारे में सूत्रों ने चौंकाने वाली जानकारी दी है। ‘बिजनेस टुडे’ के हवाले से खबर है कि निदा खान कंपनी में HR हेड नहीं, बल्कि एक टेलीकॉलर के रूप में कार्यरत थी। इस मामले ने पूरे देश को चौंका दिया है। शिकायतों में आरोप लगाया गया है कि आरोपी एक गैंग के तौर पर काम करते थे और मुख्य रूप से 18 से 25 साल की महिला कर्मचारियों को निशाना बनाते थे। अब तक नौ FIR दर्ज की जा चुकी हैं, जिनमें एक पुरुष कर्मचारी की FIR भी शामिल है। इस कर्मचारी ने धार्मिक उत्पीड़न और जबरन धर्मांतरण की कोशिश का आरोप लगाया है। शिकायतों में हिंदू देवी-देवताओं का अपमान, जबरन मांसाहारी भोजन खिलाना, धार्मिक उत्पीड़न और दबाव डालना, और कुछ खास धार्मिक रीति-रिवाजों को मानने के लिए मजबूर करना जैसे आरोप शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *