सिराथू पल्लवी पटेल अपने कार्यकर्ताओं के बीच बैठी हुई थीं. एक मामले को लेकर उन्होंने एसपी को कॉल किया. पल्लवी ने पूछा कि महीनाभर हो गया, अब तक आरोपी की गिरफ्तारी क्यों नहीं हुई. अभी विधायक बात कर ही रही थी कि उधर से कॉल कट कर दिया गया. अचानक फोन कटने पर विधायक ने एसपी से कहा, ‘आप इस तरह से धन्यवाद कहकर फोन नहीं काट सकते.’

