नारी शक्ति वंदन अधिनियम, 2023 के प्रति जागरूकता फैलाने एवं जनभागीदारी बढ़ाने का उद्देश्य

लखनऊ (नागेंद्र सिंह चौहान)। नारी शक्ति वंदन अधिनियम, 2023 के प्रति जागरूकता फैलाने एवं जनभागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से हस्ताक्षर अभियान सफलतापूर्वक आयोजित किया गया।
इस अभियान में छात्रों एवं शिक्षकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया तथा महिला सशक्तिकरण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
इसी कड़ी में महिला सशक्तिकरण के समर्थन में एकता और सामूहिक शक्ति का संदेश देने हेतु लॉन क्षेत्र में मानव श्रृंखला का निर्माण किया गया। इस दौरान उपस्थित सभी प्रतिभागियों ने समाज में समानता एवं सम्मान की भावना को सुदृढ़ करने का संकल्प लिया।
राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के अंतर्गत फैकल्टी ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी ने यह कार्यक्रम उत्साहपूर्वक आयोजित किया। यह अधिष्ठाता प्रो. एस.पी. सिंह, इकाई-1 के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. दीपक गुप्ता एवं इकाई-2 की कार्यक्रम अधिकारी डॉ. खुशबू वर्मा के मार्गदर्शन में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।
इस अवसर पर स्वयंसेवकों ने नारी सशक्तिकरण, सामाजिक समानता एवं जागरूकता के महत्व को समझा और समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम ने विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, सामाजिक उत्तरदायित्व एवं टीम भावना का भी विकास किया। कार्यक्रम के दौरान “नारी का सम्मान, देश का अभिमान”, “सशक्त नारी, सशक्त समाज” तथा “नारी शक्ति है देश की शक्ति” जैसे प्रभावशाली नारों के माध्यम से जागरूकता का संदेश भी प्रसारित किया गया।

