दरभंगा:अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा एवं ब्राह्मण काउंसिल ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में आज महान गणितज्ञ आर्यभट्ट जी की जयंती समारोह श्रद्धा एवं सम्मान के साथ आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम लहेरियासराय स्थित एक निजी प्रतिष्ठान आमंत्रण बैंकट में आयोजित हुआ, जिसमें समाज के अनेक गणमान्य व्यक्तियों, बुद्धिजीवियों एवं युवाओं की सक्रिय भागीदारी रही।
कार्यक्रम का शुभारंभ आर्यभट्ट जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। उपस्थित वक्ताओं ने आर्यभट्ट जी के अद्वितीय योगदानों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने गणित और खगोल विज्ञान के क्षेत्र में जो कार्य किए, वह आज भी पूरी दुनिया के लिए प्रेरणास्रोत हैं। शून्य (0) की खोज एवं पृथ्वी की परिधि से संबंधित उनके सिद्धांतों ने वैज्ञानिक सोच को नई दिशा दी। वक्ताओं ने कहा कि आर्यभट्ट जी केवल एक महान वैज्ञानिक ही नहीं, बल्कि भारतीय ज्ञान परंपरा के गौरवशाली प्रतीक भी हैं। उनके विचारों और कार्यों को अपनाकर युवा पीढ़ी देश को नई ऊंचाइयों तक ले जा सकती है। 
इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों ने समाज में शिक्षा और वैज्ञानिक दृष्टिकोण को बढ़ावा देने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने आर्यभट्ट जी के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष रंजीत झा,ब्राह्मण काउंसिल आफ इंडिया के प्रदेश अध्यक्ष प्रभाकर झा, डॉ आनंद प्रकाश झा,मुकुंद चौधरी पंकज झा,सुबोध चौधरी, बालेन्दु झा, प्रशांत चौधरी, अजय झा, अमित शाँडिल्य, आशुतोष झा,रंजीत झा गगण,रामसागर कुंवर,शंकर मिश्र, सुमन जी झा,संजय झा, अजय मिश्र, भरत चौधरी, गिरीश चन्द्र झा, अमित पाठक, फुलकुमार टेकटरिया सहित अनेक सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं गणमान्य व्यक्तियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
भवदीय :-
प्रभाकर झा
प्रदेश अध्यक्ष

